फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रतियोगिता से विद्यार्थियों का होता है बौद्धिक विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। माउंट लिटरा स्कूल में सोमवार को अंतर राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड का आयोजन हुआ, जिसमें कक्षा 1 से 10 तक के 162 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

ओलंपियाड का शुभारंभ संस्था के संस्थापक हंसकुमार जैन, डायरेक्टर बिजेन्द्र जैन, हिमांशु जैन ने किया। हंसकुमार जैन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है। साथ ही शुद्ध वर्तनी एवं भाषा संबंधी ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति एक नई उमंग प्रेरित होती है। बताया कि हिंदी भाषा के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए भाषा विशेषज्ञों एवं शैक्षिक विद्वानों के मार्गदर्शन में हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी ओलंपियाड का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्रों को संस्था की ओर से सम्मानित किया जाता है। संचालन कुलदीप तोमर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें