फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर से चलाया जाएगा संचारी रोग रोकथाम अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा। संचारी रोग नोडल डॉ भुजवीर सिंह तथा जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सुरुचि शर्मा ने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभागों के साथ कार्य करेगा। एक से 15 अक्तूबर तक दस्तक अभियान में आशा व आंगनबाड़ी घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के बचाव के उपाय, लक्षण तथा के बारे में जानकारी देगी। बुखार के मरीजों की लाइन लिस्टिंग एवं मलेरिया की जांच के लिए स्लाइड तथा कोविड-19 के मरीजों का सर्विलांस तथा होम क्वारंटीन के अंतर्गत अनुश्रवण कर लोगों को कोरोना संक्रमण के बचाव के उपाय के बारे में जानकारी देगी। नियमित टीकाकरण से वंचित शिशुओं का चिन्हीकरण कर सूची तैयार कर उनका टीकाकरण कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें