फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ की पदक विजेता दिव्या को सम्मानित किया

विज्ञापन
महिला पहलवान दिव्या काकरान को पांच लाख 51 हजार की राशि देकर सम्मानि करते भाजपा के सहसंगठन महामंत्? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ की पदक विजेता दिव्या को सम्मानित किया
विज्ञापन

बागपत। कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता पहलवान दिव्या काकरान का मंगलवार को पांच लाख 51 हजार रुपये देकर सम्मान किया गया। पहलवान दिव्या काकरान ने कहा कि वह इस बार देश के लिए कांस्य पदक जीत सकी। लेकिन अगली बार स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रहेगा और उस लक्ष्य के लिए खूब पसीना बहाएगी।
विज्ञापन

बागपत में भाजपा नेता हरीश चौधरी के आवास पर पहुंची पहलवान दिव्या काकरान का स्वागत किया गया। भाजपा के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मेरठ प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह शिवकुमार त्यागी, भाजपा नेता हरीश चौधरी ने दिव्या काकरान को पांच लाख 51 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया। सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि दिव्या ने मेडल जीतकर देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। हमारे यहां की बेटियां खेलों में दम दिखा रही हैं। हरीश चौधरी ने कहा कि वह दिव्या काकरान की खेल को लेकर हर संभव मदद करते रहेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, करतार घिटौरा, जोगेंद्र प्रधान बली, गौरव बली, भीम पहलवान मेवला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें