बागपत। छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह की निधि से रनिंग ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए पहली किस्त जारी हो चुकी है और अब 40 लाख रुपये की किस्त जारी होनी है। अब रनिंग ट्रैक की जांच करने के लिए तीन सदस्य समिति का गठन किया है। समिति में सहायक अभियंता सौरभ चौधरी सहित तीन अधिकारियों को शामिल किया गया। समिति जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपगी, जिसके बाद वहां दूसरी किस्त जारी होगी। रनिंग ट्रैक का निर्माण होने से युवाओं को फायदा मिलेगा।