फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पाबला में काॅलेज बनकर तैयार, जल्द होगा हैंडओवर

Thu, 16 May 2024 04:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाबला गांव में सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार राजकीय महिला महाविद्यालय का निर्माण पूरा हो गया है। जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। महाविद्यालय इसी सत्र में शुरू होने की उम्मीद है। काॅलेज शुरू होने से पाबला समेत आसपास के कई गांवों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

पाबला व आसपास के गांवों से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए निजी काॅलेजों में बागपत समेत अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। जिसके चलते पाबला में राजकीय महिला काॅलेज के निर्माण की मांग उठाई गई थी। जिसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई थी और सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार राजकीय महाविद्यालय के नाम से काॅलेज निर्माण के लिए 8 करोड़ 78 लाख 57 हजार का बजट जारी किया गया। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड मेरठ को कार्यदायी संस्था नामित कर मार्च 2020 को निर्माण शुरू कराया गया। जिसके निर्माण की अवधि 31 जुलाई 2023 नियत की गई थी, लेकिन देरी होने के चलते एक साल बाद निर्माण पूर्ण हुआ। उधर कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी काॅलेज हैंडओवर की तैयारी में जुट गए हैं।
-
इन गांवों की छात्राओं को मिलेगा लाभ
कॉलेज से पाबला, अहैड़ा, हरचंदपुर, खट्टा प्रहलादपुर, चमरावल, पांची, ढिकौली, चांदीनगर, रटौल, खैला, लहचौड़ा, सिखेड़ा समेत अन्य गांवों की छात्राओं को फायदा मिलेगा। उनको उच्च शिक्षा के लिए निजी कालेजों में ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन-राजकीय महिला काॅलेज का निर्माण पूर्ण हो गया है। जिसके हैंडओवर के लिए उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ को पत्र भेजा गया है। अनुमति मिलते ही काॅलेज हैंडओवर कर दिया जाएगा। -योगेंद्र सिंह, अवर अभियंता, राजकीय निर्माण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें