शुक्रवार को बारिश के कारण सुबह से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिसके बाद श्री यमुना इंटर कालेज में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग क्लास में पढ़ने वाले छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी।
बागपत में बारिश के कारण शुक्रवार को बत्ती गुल होने के कारण मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग क्लास में पढ़ने वाले छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में छात्रों को पढ़ाई करनी पड़ी। छात्रों ने क्लास में इन्वर्टर की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में पिछले तीन महीने से मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग क्लास चल रही है। जहां पंजीकृत छात्रों को यूपीएससी, एनडीए कि सीडीएस की कोचिंग दी जा रही है। कोचिंग के लिए लैपटॉप समेत अन्य उपकरणों की व्यवस्था कराई गई थी। शुक्रवार को बारिश के कारण सुबह से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिसके बाद श्री यमुना इंटर कालेज में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग क्लास में पढ़ने वाले छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी।
इन्वर्टर की व्यवस्था नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को रोशनी के लिए मोबाइल फोन की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। दिन भर छात्र मोबाइल फोन की टॉर्च के सहारे पढ़ाई करते नजर आये। छात्रा शालू व परवीन ने बताया कि उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से इन्वर्टर लगवाने की मांग की थी, लेकिन नहीं लगवाए गए। जिस कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग क्लास में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए इन्वर्टर की व्यवस्था के लिए बजट की डिमांड की गई है। बजट मिलने के बाद इन्वर्टर बैट्रे की व्यवस्था करा दी जाएगी। - रचना शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी।