खेकड़ा सीएचसी पर निरीक्षण करते सीएमओ दिनेश कुमार
- फोटो : KAHKRA
सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया
खेकड़ा। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने शनिवार को खेकड़ा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इससे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने ओपीडी, ओटी, लेबर रूम और वैक्सीनेशन कार्य को देखा। पुरा महादेव मेले और ईद के चलते सीएचसी पर सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक को किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को मेला पर्व तक अवकाश ना देने को कहा। मरीजों का समय पर उपचार कर दवाई देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. रोबिन सिंह, स्टेनो सुरेश कुमार, संजीव सांगवान, धर्मेन्द्र कुमार, वीरप्रताप, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।