बागपत। बागपत ब्लॉक के पांच सचिवों के कलस्टर को बदल दिया गया है। डीपीआरओ रमेशचंद गुप्ता ने सचिवों को तीन दिन में जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए।
डीपीआरओ ने बताया कि पांच ग्राम विकास अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। निवाड़ा में ग्राम विकास अधिकारी सूरज कुमार के स्थान पर संदीप कुमार, ट्योढ़ी में वीडीओ संदीप कुमार के स्थान पर मोहम्मद फारुख, सरूरपुर कलां में वीडीओ सुनील कुमार के स्थान पर सतीश श्योरण, बुढेड़ा में सतीश श्योरण को हटाकर सुनील कुमार, नौरोजपुर गुर्जर में वीडीओ मोहम्मद फारुख के स्थान पर मनीष कुमार को तैनात किया गया है।