लिपिक पर सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप
दोघट। निरपुड़ा गांव की निवर्तमान प्रधान मुनेश देवी ने बताया कि वह अपने बेटे निश्चय राणा के साथ अदेय प्रमाण पत्र बनवाने गई थीं। आरोप है कि वहां उपस्थित एक अमीन ने बिना सुविधा शुल्क लिए जांच रिपोर्ट लगा दी। लिपिक ने उनसे सुविधा शुल्क की मांग की। साथ ही बदसलूकी भी की। पैसे न देने पर उन्हें पांच दिन बाद आने को कहा। बाद में रिश्वत लेकर ही उसने दो अदेय प्रमाण पत्र जारी किए। उन्होंने पूरे प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। संवाद