एनएसएस कैंप में चलाया स्वच्छता अभियान
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया और स्वच्छता अभियान चलाया।
प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने एनएसएस वालंटियर को समाज के उत्थान के लिए कार्य करने एवं सदैव सामाजिक कुप्रथाओं के उन्मूलन हेतु प्रेरित रहने के लिए अपने विचार रखें। शिविर में स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की। शिविर में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने अपने आसपास के पर्यावरण को बचाने की शपथ ली और पौधरोपण कर पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन बनाने का भी वचन दिया। संयोजक सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, डॉ. गीता रानी, डॉ. उमलेश रानी मौजूद रहे।