फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहड़ी गांव में दो पक्षों में संघर्ष, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव में एक प्लाट में रिक्शा खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जौहड़ी गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र जगरोशन और जयशर्मा पुत्र ओमदत्त शर्मा के बीच बृहस्पतिवार को प्लाट में रिक्शा खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इस संघर्ष मं वीरेंद्र और जय शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को नियंत्रण में करते हुए दोनों घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एकदूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें