फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला/बड़ौत। जिवानी गांव में मकान का छज्जा निकालने को लेकर शनिवार को दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया है।
जिवानी गांव में मकान का छज्जा निकालने को लेकर अमीर और शेरखान के बीच काफी समय से विवाद चला रहा था। शनिवार सुबह भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते देखते उनके बीच गाली-गलौज और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों और धारदार हमला बोल दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामला को शांत कराया। घायलों में आमिर खान, तरन्नुम, मीना, रिहान, शेर खान, नोशीदा, मोहसीना, वाजिदा को सीएचसी पर भर्ती कराया। इस मामले में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रमाला थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सीओ युवराज का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर आने के बाद जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें