फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जमीन के बंटवारे को लेकर असारा में संघर्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोनों पक्षों की एक महिला समेत चार घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

हुआ घायलों का उपचार
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। जमीन के बंटवारे को लेकर असारा गांव में दो भाइयों के परिवारों में संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों पक्षों की एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया। यहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

असारा गांव में सोमवार सुबह इमरान और उसके भाई सलीमूदीन पक्ष में खेत की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। जहां दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे, जिसमें नफीशा, नसीम, सुहेल समेत चार घायल हो गए। घायल नफीसा ने बताया कि उसका पति इमरान और बच्चे खेत में ज्वार की बुवाई करने गए थे। तभी जेठ सलीमूदीन कई लोगों को साथ लेकर ट्रैक्टर से वहां पहुंचा और मारपीट करने के बाद उन पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी के मुर्गी फार्म की दीवार भी ट्रैक्टर से टक्कर मारकर तोड़ दी। उधर, सलीमूदीन के बेटे नसीम ने बताया कि इमरान पक्ष ने मुर्गी फार्म में बंधक बनाकर उसके भाई सुहेल को फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। वह किसी तरह बच सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें