फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टेंपो चालकों के दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बड़ौत में जौहड़ी के दो टेम्पो चालकों में किसी बात को लेकर गाली गलौच व कहासुनी हो गई। इसके बाद जौहड़ी गांव में दोनों टेम्पो चालकों के पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जौहड़ी गांव निवासी शहजाद पुत्र शौकत व नौशाद पुत्र सद्दीक बड़ौत से बरनावा तक टेम्पो चलाने का कार्य करते हैं। शनिवार को बड़ौत में दोनों टेम्पो चालकों की किसी बात को लेकर कहासुनी व गाली गलौज हो गई। इसके बाद जौहड़ी में आकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। संघर्ष में एक पक्ष से शहजाद, आजाद पुत्रगण शौकत व दूसरे पक्ष से नौशाद, अंसार पुत्रगण सद्दीक, दानिश पुत्र अंसार, समीर पुत्र नोशाद गंभीर रूप से घायल हुए है। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घायलों को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें