नागरिक संशोधन कानून से मिलेगी नागरिकता, छिनेगी नहीं
छपरौली (बागपत)। भाजपा के छपरौली मंडल की ओर से मंगलवार को ककौर कलां गांव स्थित डॉ. जयकुमार सरोहा के आवास पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जागरूकता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों ने सदा दूसरे धर्म के लोगों का स्वागत किया है। नागरिक संशोधन कानून नागरिता प्रदान करे वाला अधिनियम है न कि किसी व्यक्ति की नागरिकता छीनने वाला। सरोहा ने भारतीय संविधान में उल्लेखित नागरिकता कानून के बारे में विस्तार से बताया। भोपाल सिंह ने कहा कि हमें अंतर्राष्ट्रीय दुष्प्रचार से सावधान रहना चाहिए। ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष विक्रम राणा ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। छपरौली अध्यक्ष सचिन मलिक, भूपेंद्र, रणवीर ठेकेदार, राजीव शर्मा, वेदपाल ठेकेदार, सुखपाल, अकबर, कय्यूम, जहूर, इलियास, सत्तार, सद्दीक, रफीक, नूरद्दीन आदि मौजूद रहे।