फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की समस्या से नगरवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा नगर में स्थानीय एवं आसपास के गांव के लोगों के लिए केवल एक ही मुख्य मार्ग है। इस मार्ग की स्थिति यह है कि लोगों ने मकानों और दुकानों के निर्माण काफी आगे तक कर अतिक्रमण कर रखा है। इससे मार्ग पर हर समय जाम लगा रहता है। वाहन सवार घंटों तक जाम में फंसे रहते है। नगर से गुजरने के पांच मिनट के मार्ग पर उन्हें घंटो तक लग जाते है। पैदल आने जाने वालों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। यह समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है। नगर निवासी अनुज कौशिक, प्रवेश, राहुल, जितेंद्र, अमित कुमार, राकेश, बिजेंद्र आदि ने उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। एसडीएम राजपाल सिंह ने समस्या के निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें