फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्रिसमस पर जगमगाए चर्च, बाजार में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बड़ौत में क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर सेंटा क्लोज के कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या से ही गिरजाघरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया गया। रविवार सुबह घास मंडी स्थित बैपटिस्ट चर्च और कोताना रोड स्थित सेंट थोमस चर्च में प्रार्थना सभा होगी। प्रभु यीशु से देश की खुशहाली की प्रार्थना की जाएगी।
विज्ञापन

घास मंडी के बैपटिस्ट चर्च व कोताना रोड स्थित सेंट थोमस चर्च को पूर्व संध्या पर आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके अलावा घरों और प्रतिष्ठानों को भी सजा कर क्रिसमस ट्री बनाए गए। गिरजाघरों में शाम को क्रिसमस-डे मसीही धर्मावलंबियों की भीड़ जुटेगी। प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रभु यीशु से देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ की जाएगी। कोताना रोड स्थित सेंट थोमस चर्च के पादरी कैलेमेंट जेरी पोल ने बताया कि क्रिसमस पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा क्रिसमस पर्व पर बाजार में रौनक रही। लोगों ने जमकर केक की बुकिंग करवाई। बाजार में छोटे से लेकर बड़े क्रिसमस ट्री 100 से 1500 रुपये के बिके। बच्चों में सेंटा कैंप की खूब खरीदारी की।
सीएनआई पीटर्स चर्च को सजाया
खेकड़ा। क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में मोहल्ला विजयनगर स्थित सीएनआई चर्च को अनुयाइयों ने रंगीन झालरों से सजाया। रविवार को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। ईसाई समुदाय के परिवार क्रिसमस-डे पर चर्च में प्रभु यीशु की विशेष प्रार्थना करेंगे। पास्टर प्रेमदयाल ने बताया कि रविवार को क्रिसमस-डे पर ईसाई समुदाय के लोग चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल होकर प्रार्थना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें