फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: माउंट लिट्रा स्कूल में वॉलीबॉल तथा हैंडबॉल टूर्नामेंट का समापन

विज्ञापन
।ाउंट लिट्रा स्कूल में वॉलीबॉल खेलती छात्राए - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। माउंट लिट्रा स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। यहां प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
वॉलीबाल बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर क्रिस्टोफर कोलंबस हाउस के विद्यार्थी रहे। वहीं, आइंस्टीन हाउस के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर द विंसी हाउस, दूसरे स्थान पर गांधी हाउस और तीसरे स्थान पर क्रिस्टोफर कोलंबस की छात्राएं रहीं। रेफरी विकसित तोमर व पीटीआई रवींद्र पंवार रहे। निर्णायक शिखा यादव, दीपिका शर्मा व सेजल तोमर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबाल में क्रिश कुमार, वंशदीप राणा, क्रिश तोमर, अमन तोमर, अविस तोमर, प्रेरित, वासु आदि छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। वहीं, बालिकाओं में अवि तोमर, जिया शर्मा, विदुषी अक्षिता, वेदांशी, रिया, आस्था जैन, अपेक्षा मान, प्रनीति आदि का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। अंत में टूर्नामेंट का समापन करते हुए स्कूल के संस्थापक हंसकुमार जैन, डायरेक्टर बिजेंद्र जैन, निदेशक हिमांशु जैन व प्रधानाचार्य निशांत कुमार ने छात्रों को जीत की बधाई दी। वहीं, विजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उधर, मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर ने कहा कि खेल के माध्यम से जीवन में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें