फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जल ज्ञान यात्रा निकाल प्रयोगशाला और एसटीपी का भ्रमण करेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जल जीवन मिशन के तहत शुक्रवार को जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें बच्चे जल ज्ञान यात्रा निकालेंगे और प्रयोगशाला व एसटीपी का भ्रमण करेंगे।
जल निगम के अधिशासी अभियंता मूलचंद ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे जल निगम कार्यालय से शहर के विभिन्न मार्गों पर जल ज्ञान यात्रा निकाली जाएगी। इसमें पांचवीं से आठवीं कक्षा के बच्चे शामिल होंगे। इसके बाद बच्चे जिला जल जांच प्रयोगशाला देखेंगे। हरचंदपुर गांव में बच्चों को पेयजल सप्लाई परियोजना दिखाई जाएगी और पेयजल सप्लाई की कार्यप्रणाली भी बताई जाएगी। दोपहर में बच्चे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण करेंगे। साथ ही बच्चों को भूजल उपचार, ग्रे वाटर का उपचार की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही खेल व क्विज प्रतियोगिता कराई जाएगी और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें