गांव सैडभर में एक निजी स्कूल में शुक्रवार को छुट्टी रहती थी और रविवार को स्कूल खोला जा रहा था। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी जांच करने पहुंचे तो पता चला कि बिना मान्यता के ही स्कूल चल रहा था। सोमवार को स्कूल को बंद करा दिया गया है।
यह स्कूल 2021 से चल रहा है और यहां करीब 102 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे एक ही समुदाय है और इसके चलते शुक्रवार को यहां छुट्टी की जा रही थी।
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि सैडभर गांव में बिना मान्यता के स्कूल चलाए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बारे में बताया था कि वहां रविवार को छात्र-छात्राओं को बुलाकर पढ़ाया जाता है। इसके अलावा यह भी शिकायत थी कि जहां बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, वह भवन जर्जर हो चुका है और वहां हादसा हो सकता है।
यह भी पढ़े: कॉलेजों में चस्पा नहीं हुई पहली वरीयता सूची, विद्यार्थी रहे परेशान
इस शिकायत के आधार पर जांच बीएसए कीर्ति को सौंपी गई। सोमवार को बीएसए जांच करने पहुंची और स्कूल की मान्यता नहीं होने के कारण उसे बंद करा दिया है। बीएसए ने बताया कि स्कूल के बारे में जल्द तैयार करके डीएम को भेजी जाएगी, जिससे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।