बडौत। मानसरोवर कॉलोनी के बच्चों ने रविवार को स्वच्छता अभियान रैली निकाली। इसका मुख्य लक्ष्य कॉलोनी के सभी निवासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक करना था। कॉलोनी के छोटे बच्चे इस रैली में बहुत उत्साह से शामिल हुए। रैली में मानू व तनिषी ने सभी घरों में जाकर एक-एक गुलाब का फूल दिया और कॉलोनी निवासियों से अपील की। जिसमें कूड़ा प्लॉट में न डालकर डस्टबिन में रखने की अपील की। कॉलोनी निवासियों ने बच्चों की इस पहल की बहुत सराहना की तथा उनके उत्साह को बढ़ाया। इस अवसर पर बच्चों में नियति, जतिन, तनु , गोरी, लक्ष्य आदि शामिल रहे। संवाद