फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लापरवाही से बच्चों को हो रहा वायरल निमोनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सर्दी में समय से गर्म कपड़े न पहनाने से बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, निमोनिया से ग्रसित बच्चे के संपर्क में आने से अन्य बच्चे वायरल निमोनिया के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सर्द हवाओं की चपेट में आने से बच्चे जल्दी बीमार होते हैं। यह ठंड निमोनिया का कारण भी बनती है। बताया कि लोग दिन में तापमान अधिक रहने से खुद और बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने से परहेज कर रहे हैं, जबकि शाम को ठंड बढ़ने से लोग बीमार हो रहे हैं। वर्तमान मौसम का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ता है। वह खुद को लगने वाली ठंड के बारे बता नहीं सकते और उन्हें लेकर बेपरवाह बने रहते हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सीएचसी पर बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से भी अभिभावकों को दिक्कतें हो रही हैं। इतना ही नहीं दोगुने पैसे लगाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का उपचार निजी अस्पताल मेें कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निमोनिया के लक्षण
बुखार और खांसी
सांस लेने में परेशानी होना
शरीर में हरारत रहना
पेट खराब रहना और दस्त आना
ऐसे कर सकते हैं बचाव
सर्दी से बचाव को गर्म कपड़े पहनें
बड़े और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें
मौसमी फल और सब्जी खाएं
दलिया, बादाम आदि का सेवन करना
वयस्क व्यायाम करें और पैदल घूमें
बाल रोग विशेषज्ञ न होने से भी बढ़ रहीं परेशानियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें