फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: समर कैंप में बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत, बिनौली। वनस्थली पब्लिक स्कूल और जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली में मंगलवार को समर कैंप हुआ, जिसमें बच्चों ने पूल पार्टी में जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने समर कैंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों को योगाभ्यास कराया गया और सुबह-शाम योग करने का संकल्प दिलाया गया। बताया कि योगाभ्यास करने से बहुत सी बीमारियां खत्म हो जाती हैं। उधर, जय पारस पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ प्रबंधक सुनील जैन ने किया। इस अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता मेें महावीर हाउस प्रथम, सन्मति हाउस द्वितीय और महावीर, शांतिनाथ हाउस के विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या पिंकी श्योराण, राजीव, साक्षी, रुचि आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें