दोघट। कस्बे में डेंगू से पीड़ित एक बच्चे की मौत हो गई। इससे परिजनों में शोक छा गया है।
कस्बे की पट्टी तिरोसिया में नरेंद्र का पांच वर्षीय पुत्र लक्षित दो दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने उसे चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। बच्चे के पिता नरेंद्र ने बताया कि लक्षित में चंडीगढ़ में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उसकी बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि कस्बे में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।