बिनौली (बागपत)। क्षेत्र के गलेहता गांव में गुरुवार की शाम नितिन शर्मा उर्फ भोला पंडित का चार वर्षीय पुत्र आंनद उर्फ राजा घर में बनी पशुओं की खोर पर चढ़कर खेल रहा था। इस जगह सरियों की खिड़की से एक बल्ब लगा होल्डर लटका था। जिस कारण खिड़की में बिजली का करंट था। अचानक बच्चे का हाथ खिड़की से टच हो गया और बच्चा बेहोश होकर गिर पड़ा। बच्चे के नीचे गिरते ही मां राखी उधर दौड़ी ओर शोर मचाया शोर सुनकर वहां पहुंचें ग्रामीण बच्चे को निजी चिकित्सक के यहॉ लेकर पहुचें चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिससे बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया उनका रोते रोते बुरा हाल था।