फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 25 जनवरी को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा की गई। जिसमें फरियादियों की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराया जाएगा, जिसमें पात्रों को लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में डीएम राजकमल यादव ने दस से 50 लाख से अधिक लागत के कार्यो की समीक्षा की। जिसमें डीएम ने जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा नोडल अधिकारी से निरीक्षण कराने और थर्ड पार्टी से जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए जगह-जगह कैंप लगाये जाए और पेंशन के लाभार्थियों को चक्कर न लगवाए। डीएम ने कहा कि 24 जनवरी से 26 जनवरी तक यूपी दिवस मनाया जाएगा । साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी को 18 जनवरी से 24 जनवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गोवंशों की सुपुर्दगी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण करने और डिफाल्टर होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर सीडीओ विद्यानाथ शुक्ला, डीसी एनआरएलएम बीबी सिंह, डीडीए कृषि प्रशांत कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें