फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस जनवरी को होगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने इंटीग्रेटेड कोविड-19 कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन का दूसरा पूर्वाभ्यास 11 जनवरी को होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पूर्वाभ्यास की सभी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी सीएचसी पर ड्राई रन किया जाएगा और प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर दो बूथ बने होंगे। बूथ पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके अलावा दस जनवरी को जिले की 23 पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में लोगों के स्वास्थ्य की जांच के अलावा गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। सीएमओ डॉ आरके टंडन, सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह, एसीएमओ डॉ भुजवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह सहित अन्य चिकित्साधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें