बागपत। यूपी सरकार के ट्विटर हैंडिल से शनिवार को बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी अभियान को लेकर ट्वीट किया तो क्षेत्र के लोग खुशी से झूम उठे।
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जिले में बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जिले की संघर्षशील महिलाओं की कहानी दुनिया के सामने लाना है। ऐसी महिलाओं आठ मार्च को महिला दिवस पर सम्मानित भी किया जाएगा। आज इस अभियान को यूपी सरकार के ट्विटर हैंडिल से ट्वीट कर सराहा गया। यह जिले के लिए गर्व की बात है।