निरपुड़ा गांव में पहुंचने पर छवि राणा का स्वागत करते ग्रामीण
- फोटो : BAGHPAT
दोघट। कानपुर में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीतकर आई निरपुड़ा की छवि राणा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रधान कृष्णपाल राणा ने कहा कि बेटियां ही आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं।
कानपुर में संपन्न हुई 10वीं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में निरपुड़ा की छवि ने अलग-अलग वर्ग में चार कांस्य मेडल जीते। बुधवार को निरपुड़ा गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया। जहां छवि का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कोच शिवम मलिक ने बताया कि छवि नौ से 12 नवंबर तक होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग लेंगी। छवि ने बताया कि उसका लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना है। कार्यक्रम में लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित रितिका वेदवान ने कहा कि जिले में खेल मैदानों की कमी है, जिसके कारण क्षेत्र के खिलाड़ियों को तैयारी करने में परेशानी होती है। मौके पर पूर्व प्रधान कृष्णपाल राणा, बाबा श्याम सिंह, राजीव कुमार झा, कृष्ण, निश्चय, राजकुमार, यशवीर राणा, बिल्लू शर्मा मौजूद रहे।