समापन पर नगर मे छठ पूजा करती महिलाए
- फोटो : KAHKRA
पूजा अर्चना के साथ छठ पूजा का समापन
खेकड़ा। नगर क्षेत्र मे गत चार दिन तक चले छठ पूजा कार्यक्रम का सूर्य नमस्कार के साथ समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित कर धर्म लाभ उठाया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को सुबह के समय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार की रात्रि मे भजन कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शनिवार की सुबह सूर्य नमस्कार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम का समापन हो गया। व्रत रखने वाली महिलाओं सविता और पुष्पा पटेल आदि ने प्रसाद का वितरण कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान बबीता, सुनीता, अमिता, खुशी आदि महिलाएं मौजूद रही।