फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के गेट पर चेकिंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के गेट पर चेकिंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन

बागपत। कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सोमवार को अधिवक्ताओं और अन्य कर्मचारियों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।
दस जनवरी को जिला न्यायाधीश राजीव शर्मा, डीएम शकुंतला गौतम एवं पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने जिला एवं सत्र न्यायालय बागपत की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया था। जिसमें गेट नंबर 2 से वादी, वकील, मुंशी, लिपिक का प्रवेश आई कार्ड के द्वारा करने, गेट नंबर 4 से मुलजिम के हवालाती वाहन के प्रवेश करने, जनपद न्यायालय में कार्यरत सभी कर्मचारी अधिकारी गेट नंबर एक से प्रवेश करने के दिशा-निर्देश दिए थे। इसका असर सोमवार को देखने को मिला। कोर्ट मेें आने वाले लोगों की संघन चेकिंग की गई। चेकिंग के बाद ही कोर्ट में प्रवेश होने दिया गया। कोर्ट चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय परिसर में कोई भी अनाधिकृत प्रवेश नहीं कर पाएगा। कैमरे व स्कैनिंग मशीन सुचारू रूप से न्यायालय परिसर में काम कर रही है। बताया कि सभी गाड़ी पार्किंग में ही लगाई जाए। न्यायालय परिसर में कोई भी विदाउट स्कैनिंग प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें