फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा करने के नाम पर कर्मचारी ने की उपभोक्ता से हजारों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के बिल जमा करने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

बड़ौत। कोताना गांव के एक विद्युत उपभोक्ता ने आदलाहाबाद बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी पर बिजली बिल जमा कराने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपी कर्मचारी के खिलाफ विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। दुखी होकर उपभोक्ता ने खुद अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है और डीएम व ऊर्जा निगम के एमडी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम कोताना निवासी वाहिद ने बताया कि हर माह बिजली बिल जमा कराने के बाद भी ऊर्जा निगम ने घर पर बिना नोटिस 87 हजार रुपये का बिल भेज दिया और उसके बाद बिजली बिल को जमा करने का दबाव बनाने लगे और जमा न करने पर एफआईआर दर्ज करने की धमकी देने लगे। बताया कि गत माह आदलाहाबाद बिजलीघर पर बिल जमा करने पहुंचा और 46648 रुपये जमा कर दिये। इस दौरान विभाग ने 600 रुपये की अलग से रसीद भी काटी। आरोप लगाया कि बिजलीघर पर तैनात एक कर्मचारी ने पूरी रसीद न देकर मात्र 28661 की रसीद थमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद आरोपी के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। उसने डीएम राजकमल यादव से कार्रवाई की मांग की। उधर, एसडीओ रितेश्वर बंधु ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एक्सईएन प्रथम राजपाल रविवंशी ने बताया कि हाल ही में तैनाती हुई है, ऐसा कहीं हुआ है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें