संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। राष्ट्रीय लोकदल की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का तालड़ा मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रालोद के खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा युवाओं को जागरूक व प्रेरित करने के लिए चरण सिंह की विचारधारा, संदेश व नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाल जा रही है। यह 12 लोकसभा क्षेत्र में 55 विधानसभा क्षेत्र से होकर जाएगी। रथ यात्रा 10 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू हुई थी और 23 दिसंबर को दिल्ली में किसान घाट पर समाप्त होगी। इस दौरान मुख्य रूप से रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, चेयरमैन डॉ़ आबिद हुसैन, मोहम्मद असलम, डा़ नबी, नुसरत कुरैशी, हाजी कामिल, जिला सचिव सभासद मोहम्मद अहसान, बाबर अंसारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।