बड़ौत। लुहारी गांव में सोमवार से शुरू होने वाली दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह रागनी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए रविवार को संयोजक सुधीर दांगी ने ढिकाना, जौनमाना, बोहला, खामपुर, लुहारी, कोताना व जागोस सहित अन्य गांवों में बैठक की। सुधीर दांगी ने बताया कि पुराने समय में लोगों के मनोरंजन के लिए रागिनी हुआ करती थीं, लेकिन अब यह धीरे-धीरे विलुफ्त हो रही हैं। इसलिए फिर से लोगों में रागनी के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें हरियाणा, दिल्ली, सोनीपत सहित अन्य राज्यों व जनपदों से भी कलाकार प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर अजित, बबलू, कालू, नरेन्द्र, श्योवीर आदि शामिल हैं।