फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह इंस्टीटयूट के डायरेक्टर पर फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लुहारी गांव में चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. संजीव आर्य पर एक युवक ने गोली चला दी। लेकिन वे बाल-बाल बच गये। बाद में पहुंची पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। लुहारी गांव निवासी आर्य का बड़ौत में छपरौली रोड पर चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के नाम से शिक्षण संस्था है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार देर शाम 6 बजे के लगभग वे अपने भाई डॉ. अशोक आर्य और गांव के कुछ लोगों के साथ गांव में मास्क बांटने के लिये तैयारी कर रहे थे। तभी गांव निवासी सचिन ने उस पर फायरिंग कर दी, वह बाल-बाल बच गया। सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें