फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या में आरोपी पत्नी सहित तीन पर आरोप तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिजरौल गांव के वरुण की हत्या में आरोपी पत्नी समेत तीन आरोपियों पर न्यायालय में आरोप तय हो गया है। जिसमें 28 अक्तूबर को पहली गवाही की तारीख नियत की गई है। इस घटना में शामिल तीनों आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

एडीजीसी अनुज ढाका ने बताया कि बिजरौल गांव के अरुण ने 25 अक्तूबर 2021 को बड़ौत कोतवाली में अपने भाई वरुण का अपहरण होने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसका गोली लगा शव मेरठ जनपद के काजमाबाद जूना गांव के जंगल से बरामद किया था। जिसमें पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक वरुण की पत्नी मीनू को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसके प्रेमी नागेंद्र निवासी खड़खड़ी मेरठ व विशाल राठी निवासी टीकरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो अभी जेल में बंद हैं।
एडीजीसी ने बताया कि मुकदमे में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। जिसकी सुनवाई एडीजे तृतीय न्यायालय में हुई। शुक्रवार को जेल में बंद मीनू, नागेंद्र और विशाल राठी के खिलाफ अपहरण, हत्या, धमकी देने की धारा में आरोप तय हो गया। 28 अक्तूबर को गवाहों की गवाही शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें