छपरौली। कस्बे में चौधरी जय सिंह के आवास पर किसानों की बैठक हुई। वक्ताआें ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानून लाकर किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है, जो किसी भी स्थिति में अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए वे सरकार से हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। किसान नेता रणवीर सिंह ने कहा कि रविवार से छपरौली क्षेत्र के किसानों का यूपी गेट के लिए कूच करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा और उसके बाद रोजाना किसान काफिले के साथ यूपी गेट पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की नजर चार जनवरी को सरकार के साथ किसानों की होने वाली मीटिंग पर टिकी हुई है अगर किसानों के हक में कोई निर्णय हो जाता है तो किसान इसको स्वीकार करेंगे। अगर किसानों की बात नहीं मानी जाती और काूनन वापस नहीं लिए जाते तो किसान सिंघु बॉर्डर के लिए प्रस्थान करेंगे। रणवीर सिंह, सौदान सिंह, राजपाल सिंह, रविंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार, सतपाल सिंह, किरण पाल, कालूराम, सुखबीर सिंह और आनंदपाल सिंह शामिल रहे।