बागपत । कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी महिला नीलम पत्नी गौतम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह एचडीफसी बैंक के एटीम से रुपये निकालने गई थी। वहां मौजूद दोे युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया। रुपये निकालने में मदद करने का झांसा देकर उसका डेबिट कार्ड बदल दिया और उसके खाते से 36 हजार 900 रुपये निकाल लिए। जैस ही उसके मोबाइल पर मेसेज पहुंचा तो उसे ठगी की जानकारी मिली। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।