फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मौसम में बदलाव, बच्चे अधिक हो रहे बीमार

Fri, 24 Feb 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मौसम में आ रहे बदलाव का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा वायरल और खांसी जुकाम भी परेशान कर रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना आठ से दस बच्चे खुजली के भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले सबसे अधिक बच्चे वायरल, खांसी, सांस लेने में परेशानी के आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल में बच्चों की ओपीडी बढ़ी है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्यप्रकाश का कहना है कि रात में ठंड होने के कारण लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल में सबसे अधिक बच्चे वायरल से पीड़ित आ रहे हैं। इसके अलावा खांसी-जुकाम भी बच्चों को परेशान कर रही है। दिन में गर्मी और रात में सर्दी होने पर बच्चों का अधिक ध्यान की जरूरत होती है।
विज्ञापन

रात में छोटे बच्चों को टोपी और मौजे पहनाकर रखे और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं। बच्चों को ठंडी चीजों का सेवन न कराएं और कोई भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। बच्चे को ठंड लगने पर लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें