-अब 15 जुलाई की जगह 22 जुलाई को दो पालियों में होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा अब 15 जुलाई के बजाए 22 जुलाई को होगी। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 290 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।
हाईस्कूल के 111 छात्र-छात्राओं ने इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट की परीक्षा और 179 छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए आवेदन दिया था। सुबह की पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल और शाम की पाली में शाम दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अलावा बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। प्रश्र पत्रों की निगरानी के लिए स्ट्रांग रूम के वाइस रिकार्डर और कैमरे चालू रहेंगे।
वर्जन- माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब 15 जुलाई के बजाए 22 जुलाई को दो पालियों में राजकीय कन्या इंटर कालेज में परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
रविंद्र सिंह, डीआईओएस