बड़ौत। नगर के स्कूल-कॉलेजों व सामाजिक संगठनों ने शनिवार को चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाते हुए, उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, वनस्थली पब्लिक स्कूल में हर्षित जैन, संजय जैन, आशीष जैन, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, मांउट लिटरा स्कूल में संस्थापक हंस कुमार जैन, सैंट आरवी कान्वेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन, चौधरी केहर सिंह, दिव्य पब्लिक स्कूल में डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, जेपी पब्लिक स्कूल में गौरव शर्मा, डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में संस्था के प्रबंधक दिनेश शर्मा ने बच्चों को संबोधित किया। कहा कि चंद्रशेखर आजाद आजादी के दीवाने थे। राजकुमार शर्मा, प्रदीप त्यागी, अमित जांगिड, विनय पंवार, आशुतोष, संतोष शर्मा, बृजेश तोमर, नीलम, अर्चना शर्मा, नीशू, नेहा तोमर शामिल रहे। उधर, स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकताओं ने भी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई। जिला संयोजक संदीप बड़ौली, जिला सह संयोजक नितिन गोस्वामी, वरूण बावली, विनायक वशिष्ठ, रकम सोलंकी, नगर संयोजक अजय नरवाल, राधेश्याम फौजी, अर्जुन भागीरथ, सागर कुमार, विकास शर्मा, विनय गोस्वामी शामिल रहे। छपरौली चुंगी स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेत़ृत्व में चंद्रशेखर आजाद को याद किया। राकेश सोदाई, दिनेश शर्मा, सचिन देव, यशवीर सिंह, मनीष जैन, ब्रजमोहन शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, सोनू त्यागी, जियाउल हसन, ओमकार दत्त शर्मा शामिल रहे।