फोटो संख्या 1
बड़ौत। कोताना में बृहस्पतिवार को भगवान चंद्रप्रभु की विशाल रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान जहां गांव में जगह-जगह रथयात्रा की समाज के लोगों ने आरती की। वहीं रथयात्रा में शामिल झांकियां आर्कषण का केन्द्र रहीं। रथयात्रा में भगवान को लेकर बैठने का सौभाग्य बिजेन्द्र जैन, सारथी बनाने का सौभाग्य बिजेंद्र जैन, धनपति कुबेर बनने का सौभाग्य अनिल जैन, चंवर ढुलाने का सौभाग्य जितेन्द्र जैन व राजा जैन को प्राप्त हुआ। विशाल रथयात्रा मन्दिर से शुरू होकर गांव के मुख्य रास्तों से होते हुए जनता जूनियर हाईस्कूल पहुंची, जहां पर श्रीजी का अभिषेक व पूजा पाठ के बाद यात्रा वापस मंदिर गई। रथयात्रा में भजन मंडली, बैंड बाजा, नफीरी बैंड, स्वर्ण की पालकी, हाथी, धर्म चक्र, गडूलने, जैन धर्म पर आधारित झांकियों ने सबका मन मोह लिया। रथयात्रा की जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा आरती उतारी गई। रथयात्रा को सफल बनानें में संदीप कुमार जैन, राजेश जैन, मुकेश जैन, वकील चंद जैन, रविंद्र जैन, आशीष जैन, राकेश जैन का सहयोग रहा।