खेकड़ा। जिले में 25 और 27 जून को बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 30 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। मौसम वैज्ञानिक अंकिता नेगी ने बताया कि किसानों को फसलों के बारे में सलाह दी जाती है कि लौकी या अन्य बेल वाली सब्जी की फसलों को बढ़ाने के लिए मचान विधि से सहारा दें। इससे तेज हवा चलने और बारिश आने पर फसलों को नुकसान नहीं होगा। बरसात के मौसम को देखते हुए खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाकर रखे। फसलों में बारिश पानी अधिक समय तक खड़ा रहने से नुकसान पहुंचने के आसार बने रहते हैं। संवाद