खेकड़ा। जनपद बागपत में 28 अप्रैल से दो मई तक वर्षा की संभावना है। दो और तीन मई को तेज हवा चलने की संभावना है।
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की कृषि वैज्ञानिक डाॅ. अंकिता नेगी ने बताया कि जनपद में दो मई तक बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30.0 से 36.0 डिग्री तथा न्यूनतम 16.0 से 20.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
किसानों को फसल संबंधी सलाह दी जाती है कि फसलों में अभी कुछ दिन तक सिंचाई ना करें। अधिक आवश्यकता पड़ने पर हल्की सिंचाई करें। भिंडी की फसल में तुड़ाई प्रत्येक तीसरे दिन करें, अन्यथा फल बड़े हो जाते हैं।
संख्या में कम प्राप्त होते हैं। वर्षा कालीन बैंगन की नर्सरी यदि तैयार हो तो उसकी रोपाई 75 से 903 60 सेमी की दूरी पर करें। यदि संभव हो तो रोपाई शाम के समय करें। रोपाई के बाद वर्षा न होने की स्थिति में हल्की सिंचाई करें।