खेकड़ा। पुलिस ने अवैध पटाखे बनाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बुधवार को एसडीएम अपूर्वा यादव और सीओ विजय चौधरी ने खेकड़ा में तीन अवैध पटाखा फैक्टरियों में छापा मारकर बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद कर तीन फैक्टरी मालिकों को गिरफ्तार कर चालान किया था। इनमें यूसुफ, शौकीन और अय्याज बागपत जनपद के ग्राम तिलपनी के रहने वाले और चौथा आरोपी ओमपाल गाजियाबाद जनपद के ग्राम भौपुरा का रहने वाला है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में चालान कर दिया।