बागपत। जवाहरपुर मेवला गांव में तीन लोगों ने नाली और चकरोड को काटकर जमीन पर कब्जा कर लिया। जवाहरपुर मेवला गांव के लेखपाल ने तहरीर देकर जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
लेखपाल जितेंद्र ने बताया कि जवाहरपुर मेवला गांव में चकरोड व नाली की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। जिसे मई 2020 व मई 2022 में पैमाइश कर कब्जामुक्त कराया था। अब तीसरी बार फिर से नाली व चकरोड की जमीन पर कब्जा कर लिया। बृहस्पतिवार को पैमाइश की गई और जमीन पर कब्जा मिलने पर कार्रवाई की। लेखपाल ने जवाहरपुर मेवला गांव व घिटौरा गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।