फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दस सहकारी संघों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए सभापति व उपसभापति

विज्ञापन
खेकड़ा सहकारी संघ में नवनिर्वाचित सभापति ब्रहमपाल सिहं व उपसभापति रामेश्वर सिंह को प्रमाण पत्र 
विज्ञापन
बागपत। जिले की दस सहकारी संघों पर सभापति और उप सभापति पदों पर शुक्रवार को निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हो गया। सभी सहकारी संघों पर सभापति और उप सभापति पदों पर एक-एक नामांकन ही जमा किया, जिनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

सहकारी संघ की चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार को पूर्ण हो गई। उपनिबंधक सहकारिता मोहसीन जमील और अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रेम शंकर ने बताया कि सहकारी संघ सरूरपुर कलां में राजेंद्र सिंह फैजपुर निनाना सभापति और सुभाष चंद्र खेड़की उप सभापति चुने गए। सहकारी संघ बिनौली में मेमवती बामनौली सभापति व ब्रजेश बिजवाड़ा उपसभापति चुनी गईं। जिनका ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान उपेंद्र धामा, कुलवीर धामा, चौधरी समरपाल सिंह, प्रधानाचार्य भरतवीर सिंह, प्रबंधक राहुल तोमर, मांगेराम मौजूद रहे।
इसके अलावा खेकड़ा सहकारी संघ चुनाव में ब्रह्मपाल सिंह सभापति और रामेश्वर उपसभापति चुने गए। सहकारी संघ बालैनी में नेपाल निवासी हबीबपुर नंगला सभापति और चंद्रपाल निवासी डौलचा उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा सहकारी संघ कासिमपुर में ममता पत्नी श्रवण सभापति और अमर सिंह कंडेरा उपसभापति चुने गए। इसके अलावा कोताना में धर्मपाल सभापति, चंद्रपाल उप सभापति चुने गए। छपरौली में अजीत सभापति व रामकली उप सभापति चुनी गई। सहकारी संघ दाहा में तेजपाल सभापति और बसंत उपसभापति, सहकारी संघ भैड़ापुर में देवकरण सभापति व जिले सिंह उपसभापति चुने गए। सहकारी संघ अमीनगर सराय में सतवीर सभापति व रेनू उप सभापति चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें