बड़ौत। पुलिस से बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े आवास विकास कालोनी में महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। छीनाझपटी में महिला सड़क पर गिर कर घायल हो गई। घायल महिला रेखा पत्नी जितेंद्र आवास विकास कालोनी की रहने वाली है। वह बृहस्पतिवार को कालोनी में बने पार्क में टहल रही थी। इस दौरान बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश आए और रेखा के गले से सोने की चेन ली। छीनाझपटी में महिला सड़क पर गिर कर घायल हो गई और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। नितिन गोस्वामी, हिमांशु, विनीत, जितेंद्र का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर लोगों ने आक्रोश जताया।