फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का रजत जयंती समारोह मनाया, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर के वात्स्यायन पैलेस में लॉयंस क्लब की ओर से बागपत के जिला बनने के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव व चेयरमैन राजुद्दीन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

योगेंद्र पाल सांगवान ने ध्वज वंदना, राष्ट्रीय गान और विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कराया। इसके उपरांत डीएम राजकमल यादव व लॉयंस क्लब के पदाधिकारियों ने केक काटकर जिले का रजत जयंती समारोह मनाया। देव इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कवयित्री तुषा शर्मा ने कविता प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, यादव महासभा, स्वर्णकार महासभा, त्यागी समाज समिति, गुर्जर महासभा, जाट महासभा, राजपूत विकास समिति, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, व्यापार संघ के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनक सिंह सोम ने जिले के बारे में जानकारी दी। चार्टर सदस्य राजपाल शर्मा ने क्लब के क्रिया कलापों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गजेंद्र सिंह बली, विजयपाल यादव, अरविंद राणा, प्रमोद प्रकाश शर्मा, जयपाल शर्मा, अमित त्यागी, जितेंद्र कुमार, समय सिंह, वेदप्रकाश, अजय चौहान, विपिन यादव, पंकज गुप्ता, अरविंद गोयल, डॉ. सन्नी, श्रद्धानंद, जयप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।

बागपत के वात्सायन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते शहर के गणमान्य लोग- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें