खेकड़ा के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में गांधी, लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कार?
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान देशभक्ति कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्र, छात्राओं ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विशेष सड़क सुरक्षा अभियान, नशा मुक्त भारत आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इस दौरान प्रधानाध्यापिका वंदना रानी, स्वाति सक्सेना, सुमित्रा मलिक, सुचित्रा, पुष्पलता, अंजू, सुषमा, सारिका, सुधी, पूनम मौजूद रहीं।
तहसील कार्यालय पर उपजिलाधिकारी अपूर्वा यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाल सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा सीओ कार्यालय पर सीओ विजय चौधरी, थाने पर थाना प्रभारी ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा मुकेश कुमार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. संतोष कुमार ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।